
मोनाड विवि प्रकरण: यूजीसी ने पांच वर्षों के लिए पीएचडी प्रोग्राम पर लगाई रोक
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा के अनवरपुर में स्थित मोनाड विश्वविद्यालय के खिलाफ यूजीसी ने कार्रवाई की है। यूजीसी ने पीएचडी प्रोग्राम पर तत्काल प्रभाव से पांच वर्षों के लिए रोक लगा दी है। छात्रों व अभिभावकों से विश्वविद्यालय के पीएचडी प्रोग्राम में दाखिला न लेने की सलाह दी है। यदि कोई दाखिला लेता है तो उनकी पीएचडी उच्च शिक्षा व नौकरी के लिए वैद्य नहीं होगी। पीएचडी प्रोग्राम के नामांकन पर शैक्षणिक वर्ष 2025-26 से 2029-30 तक के लिए तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है।
लिवगार्ड की दमदार बैटरी खरीदने के लिए संपर्क करें: 6396202244

























