पुजारी द्वारा छेड़छाड़ का मामला: गलत साजिश में फंसाने का लगाया आरोप
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के रामलीला मैदान में स्थित पंचवटी मंदिर के पुजारी पर तीन नाबालिक बच्चियों से छेड़छाड़ का आरोप लगा है। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पुजारी को पहले ही जेल भेज दिया है। भारतीय ज्योतिष कर्मकांड महासभा व ब्राह्मण समाज के लोग गुरुवार को एकत्र होकर हापुड़ के पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और मामले में निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा कि मंदिर के पुजारी को गलत साजिश में फंसाया गया है। पुलिस को मामले में निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई करनी चाहिए जो भी दोषी हो उसके खिलाफ पुलिस को कार्रवाई करनी चाहिए।
ज्ञात हो कि मामला दो सितंबर का है जब हापुड़ के रामलीला मैदान में स्थित पंचवटी मंदिर के पुजारी को लोगों ने जमकर पीटा था जिसकी वीडियो भी सामने आई थी। लोगों का आरोप था कि मंदिर के पुजारी ने बच्चियों के साथ छेड़छाड़ की है, अश्लील हरकत भी की है। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचित किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पुजारी को हिरासत में लेकर मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। संगठन के पदाधिकारी गुरुवार को हापुड़ के एसपी ऑफिस पहुंचे और मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की।
Coaching के लिए कॉल करें: 7351945695 || Shriyanshi Study Point



























