सेवा भारती के सौजन्य से बृजघाट पर निर्मित मोक्ष धाम का शुभारंभ 4 मार्च को
हापुड, सीमन/सुरेश जैन(Ehapurnews.com): सेवा भारती हापुड के सौजन्य से बृजघाट पर निर्मित मोक्ष धाम का शुभारंभ 4 मार्च को प्रातःकाल 10 बजे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय सह सेवा प्रमुख राजकुमार मटाले करेंगे। सेवा भारती हापुड के संरक्षक नानक चन्द (संघ के पूर्व जिलासंघचालक),जिला अध्यक्ष नरेश मिश्रा, जिला कोषाध्यक्ष सुरेश चन्द जैन, जिला मंत्री ओमप्रकाश ने सेवा भारती की जिला बैठक मे प्रस्ताव पारित कराकर बृजघाट पर मोक्ष धाम बनवाए जाने की बात रखी थी। उन्होंने सेवा भारती तथा संघ के उच्च अधिकारियों को अवगत कराया था कि बृजघाट पर अन्तिम संस्कार कराने हेतु आने वालो के साथ अशोभनीय व्यवहार, बहुत ऊंचे मूल्यों पर अन्तिम संस्कार कराने की सामग्री दी जाती थी, पुरोहित मनमानी राशी जबरन लेते थे। संघ के उच्च अधिकारियों ने समस्या के निदान के लिए नगरपालिका गढ़मुकतेशवर से मोक्ष धाम के लिए जगह उपलब्ध कराई।समाज के सहयोग से मोक्ष धाम बनाया गया है जहाॅ अन्तिम संस्कार की समस्त सामग्री लकडियां, पुरोहित, चिता शान्ति के लिए कर्मचारी उचित मूल्य पर उपलब्ध रहेंगे। इसके संचालन के लिए हापुड जिला सेवा भारती ने एक उपसमिति सेवा भारती, बृजघाट मोक्ष धाम का गठन किया है जिसमे राजेन्द्र कुमार (हापुड)अध्यक्ष, अशोक कुमार आर्य (बहादुरगढ)मंत्री तथा मनोज कुमार गोयल एडवोकेट (गढ़मुकतेशवर) कोषाध्यक्ष,राजेश कुमार शर्मा (गढ़मुकतेशवर),वीरेंद्र सिंह चौहान एडवोकेट (गढ़मुकतेशवर), दीपक गौड (बृजघाट),महेश आर्य (बहादुरगढ),परिचय सिंह चौहान, दिनेश गर्ग, मुनेनदर भरत तथा मनोहर लाल राणा समिति सदस्य रहेंगे।
रेमंड के लिए पहुंचे हापुड़ के आर. के. प्लाजा, कॉल करें: 8791513811


































