
मुंबई से लौटने पर मौ. दानिश कुरेशी का किया भव्य स्वागत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): 23 जनवरी 2026 को मुंबई के गोरेगांव फिल्म सिटी में आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय सम्मान समारोह में डॉ एपीजे अब्दुल कलाम सोशल वेलफेयर सोसाइटी जनपद हापुड़ के चेयरमैन मौ दानिश कुरेशी को केंद्रीय कैबिनेट मंत्री भारत सरकार नितिन गडकरी व फिल्म अभिनेता अमिताभ बच्चन के द्वारा नेशनल गुड सेमेरिटन राहवीर के रूप में सम्मानित किया गया जो हापुड़ ही नहीं संपूर्ण उत्तर प्रदेश के लिए गौरव का विषय है जिसके लिए शुक्रवार को मुस्लिम द्वारा सोसाइटी के चेयरमैन व नगर पालिका परिषद हापुड के ब्रांड एंबेसडर मो दानिश कुरेशी का भव्य रूप से फूल माला पहनाकर अभिनंदन स्वागत किया गया।
गुलफाम टीटू, मो अफजाल ने कहा कि यह सम्मान संपूर्ण हापुड़ वासियो का सम्मान है जिसके लिए हम सभी को गर्व है कि संपूर्ण भारत से पांच व्यक्तियों को सम्मान मिला जिसमें उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ निवासी मौ दानिश कुरैशी को भी सम्मान मिलना गर्व की बात है जिसके लिए हम सब केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का आभार व्यक्त करते हैं।
इस मौके पर गुलफाम कुरैशी उर्फ़ टीटू भय्या, अब्दुल कलाम, आढती मो अफजाल शेखमुंशी, डॉ असद सिद्दीकी, डॉ अफजाल, दिलशाद अली, खालिद जिलानी, फिरोज कुरैशी, खुशनूद अली, उस्मान मालागढ, मतलूब आदि गणमान्य व्यक्तियों ने स्वागत किया
Brainwaves International School: Admissions Open 2025-26 (Playgroup – Grade XI)
























