तीसरी बार भी मोदी ही बनेंगे प्रधानमंत्री
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने बुधवार को हापुड़ में भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से कहा कि वे लोकसभा-2024 के चुनाव को फतह करने के लिए अभी से मोर्चे पर डट जाएं।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री कविता सिंह तथा जिला महामंत्री मोहन सिंह के आवास पर पहुंचे जहां उन्होंने भाजपाइयों से वार्ता की। सिंह दम्पत्ति ने उन्हें एक चित्र व पटका भेंट कर सम्मानित किया।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि राजस्थान, मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़ में भाजपा की प्रचंड जीत ने यह बता दिया है कि देश की जनता को भाजपा की नीतियों और योजनाओं व कार्य प्रणाली पर भारी भरोसा है और देश को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में पुरी आस्था है। कि मोदी के नेतृत्व में ही भारत विकसित देशों की श्रेणी में जल्दी ही खड़ा होगा। उत्तर प्रदेश में भाजपा संगठनात्मक रुप से और मजबूत हुआ है और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सूबा तेजी से विकास की ओर बढ़ रहा है। भ्रष्टाचार और अपराधों पर अंकुश लगा है। रोजगार के साधन बढ़ रहे है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का तीसरी बार प्रधानमंत्री बनना जनता ने तय कर दिया है।
इस अवसर पर भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री डा.विकास अग्रवाल, जिला पंचायत चेयरमैन रेखा नागर, भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष डा.पायल गुप्ता आदि उपस्थित थे।
विक्रांत मोटर्स लाए हैं दिवाली ऑफर, कार की सर्विस कराने पर लेबर चार्ज फ्री: 9719650635




























