हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): रोटरी क्लब हापुड़ प्लैटिनम एवं रोटरी क्लब हापुड़ ईलाइट की ओर से श्रीमती वीरां देवी मोदी जनाना अस्पताल हापुड़ को सोमवार को दो ऑक्सीजन कंसंट्रेटर भेंट किए गए। इस अवसर पर रोटरी क्लब के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रो. ललित खन्ना, पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रो. अशोक अग्रवाल, पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रो. दीपक गुप्ता,रो. धीरज भार्गव, रो. रवि बाली, रो. अशोक ग्रोवर एवं प्रोजेक्ट इंचार्ज रो. विनीत अग्रवाल मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि रोटेरियन ललित खन्ना ने रोटरी क्लब हापुड़ प्लैटिनम एवं रोटरी क्लब हापुड़ ईलाइट की भूरी भूरी प्रशंसा की एवं सभी को बताया कि किस प्रकार यह दोनों क्लब समय-समय पर हापुड़ के अंदर सेवा कार्यों में लगे रहते हैं। श्रीमती वीरां देवी मोदी जनाना अस्पताल के उपाध्यक्ष सुनील मोदी एवं सचिव संजय मोदी ने रोटरी क्लब का धन्यवाद किया एवं भविष्य में भी रोटरी क्लब के द्वारा अस्पताल के लिए मदद की आशा जताई। कार्यक्रम में रोटरी क्लब हापुड़ प्लैटिनम के अध्यक्ष रो. संदीप गोयल एवं रोटरी क्लब हापुड़ ईलाइट के अध्यक्ष रो. पारित अग्रवाल का मुख्य सहयोग रहा। कार्यक्रम में रो. सचिन गुप्ता, रो. विनीत जिंदल, रो. सारंग अग्रवाल, रो. तन्मय मित्तल, रो. शिन्नी अग्रवाल एवं रो. वैभव का भी विशेष योगदान रहा।
वैदिक यज्ञ के साथ ऋषि बोधोत्सव का शुभारंभ
🔊 Listen to this वैदिक यज्ञ के साथ ऋषि बोधोत्सव का शुभारंभहापुड़,सीमन (ehapurnews.com): आर्य समाज मंदिर, हापुड़ में मंगलवार को वैदिक यज्ञ के साथ ऋषि बोधोत्सव का विधिवत शुभारंभ हुआ।…
Read more
























