हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : पिलखुवा में आबकारी विभाग ने एक माडल शाप को पानी मिलाकर शराब बेचने के चलते सील कर दिया है। विभाग के अनुसार आरोपी बोतलों से शराब निकालकर उसमें पानी भर देते थे। शुक्रवार की रात आबकारी विभाग की टीम ने एलिवेटेड रोड के नीचे नगर पालिका परिषद के सामने स्थित माडल शाप पर छापा मारा। टीम ने माडल शाप से पानी मिली अवैध शराब, बड़ी संख्या में बोतल के ढक्कन, खाली बोतल, पानी की बोतल आदि मिश्रण की साम्रगी बरामद की है। मामले में विभाग ने एक आरोपी संजय निवासी गांव लोधीपुर गढ़मुक्तेश्वर को गिरफ्तार कर माडल शाप संचालक समेत तीन के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
वाहनों में जीपीएस न होना चोरों के लिए फायदेमंद सौदा, लगवाने के कॉल करें: 8979003261
























