👁 0 views Views
मोबाइल चोर पुलिस ने दबोचा
हापुड़,सीमन (ehapurnews.com):धौलाना पुलिस ने एक मोबाइल चोर को यूपीएसआईडी क्षेत्र से धर दबोचा।पुलिस ने आरोपी के कब्जे से मोबाइल व एक चाकू बरामद किया है।
पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाये जाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना धौलाना पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान एक बदमाश गिरफ्तार कर लिया जिसके कब्जे से एक अवैध चाकू व चोरी का एक मोबाईल फोन बरामद किया है।आरोपी मूल रूप से जनपद शाहजहांपुर के थाना कांठ के गांव भंडेरी का तारीक है ,जो आकर धौलाना के गांव पिपलैडा में रहने लगा।पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
एक ही दुकान से प्लास्टिक का सारा सामान होलसेल दाम पर खरीदें: 9359986878






























