हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ पुलिस ने मोबाइल छिनैती व लूट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से पुलिस ने लूट या छीने हुए 15 मोबाइल फोन, अवैध असलहा, दो मोटरसाइकिल, 3500 नकद बरामद किए हैं। बरामद किए गए मोबाइलों की कीमत करीब पांच लाख रुपए पुलिस ने बताई है। गिरफ्तार किया गया आरोपी दीपक मुख्य आरोपी है जिसके खिलाफ 20 मुकदमे विभिन्न थानों में दर्ज हैं। पुलिस ने कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिन्हें जेल भेज दिया गया है।
हापुड़ के पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने बताया कि हाल ही में जॉनी नाम के एक युवक ने तहरीर देकर बाबूगढ़ थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। जॉनी के अनुसार मोटरसाइकिल सवार व्यक्तियों ने उसे लिफ्ट दी और बाइक से उतरते समय मोबाइल लूट लिया था। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार किए गए बदमाश मोबाइल फोन पर बात कर रहे लोगों का फोन छीन कर भाग जाते थे। लिफ्ट देने के बहाने उनका मोबाइल हथियार के बल पर लूट लिया करते थे। शिकायत के आधार पर बाबूगढ़ पुलिस ने जांच शुरू की और सीसीटीवी आदि की मदद से पुलिस ने बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम दीपक शर्मा पुत्र रामबाबू निवासी जसरूप नगर थाना हापुड़, अमित पुत्र गोरे निवासी रामगढ़ी थाना हापुड़ है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए दीपक के ऊपर 20 से अधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
एक ही दुकान से प्लास्टिक का सारा सामान होलसेल दाम पर खरीदें: 9359986878




























