
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली पुलिस ने बैंक मैनेजर के बैग से मोबाइल चोरी के मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बस में सवार होकर हापुड़ से देहरादून जा रही केनरा बैंक की ब्रांच मैनेजर सुरभि त्यागी के बैग से किसी ने फोन चोरी कर लिया। इसके बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सुरभि त्यागी ने बताया कि वह केंनरा बैंक देहरादून में प्रबंधक के पद पर कार्यरत हैं। 10 दिसंबर 2025 को बस में सवार होकर हापुड़ से मसूरी, देहरादून के लिए जा रही थी। जैसे वह अच्छेजा के पास पहुंची तो उनकी सीट पर बैठे युवक ने उनके बैग से मोबाइल फोन चोरी कर लिया। इसके बाद बस से अचानक नीचे उतर गया। कुछ देर बाद उन्हें मोबाइल चोरी का पता चला जिसके बाद उन्होंने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।



























