हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा क्षेत्र का एक सीसीटीवी सामने आया है जहां स्कूटी सवार संदिग्ध व्यक्ति ने खेड़ा रोड पर स्थित पेट्रोल पंप के कर्मी का मोबाइल पार कर दिया. स्कूटी में पेट्रोल डलवाने के दौरान चालक स्कूटी से उतर जाता है. इसी बीच पीछे बैठा उसका साथी पेट्रोल पंप कर्मी से लगातार बात करता है. मौका देखते ही चालक पेट्रोल की मशीन पर रखा मोबाइल पार कर देता है और दोनों स्कूटी सवार उड़न छू हो जाते हैं. पेट्रोल पंप कर्मी का नाम शिव कुमार है जिसने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की. पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. फिलहाल सीसीटीवी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.
हापुड़ निवासी व्यक्ति ने पत्नी को दिया तीन तलाक, दिल्ली में मुकदमा दर्ज
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / पंकज कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ के रहने वाले आसिफ अली ने अपनी पत्नी को 30 जनवरी को व्हाट्सएप के माध्यम से ट्रिपल तलाक दे…
Read more





















