👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में एमएलसी यानी विधान परिषद के चुनाव जारी हैं जिसके लिए मतदाता बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं. हापुड़ की नगर पालिका में भी विधायक विजयपाल आढ़ती, नगर पालिका परिषद हापुड़ के चेयरमैन प्रफुल्ल सारस्वत, सभासद, ग्राम प्रधान अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने के लिए नगर पालिका में स्थित पोलिंग बूथ पर पहुंचे.
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान प्रक्रिया जारी है जो शाम 4:00 बजे तक चलेगी. जनपद के विभिन्न मतदान केंद्र पर एमएलसी चुनाव के लिए मतदान सुबह 8:00 बजे शुरू हुआ.
































