
👁 0 views Views
एमएलसी चुनाव: टेक्निकल व फॉर्म की जानकारी दी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. विकास अग्रवाल क्षेत्रीय महामंत्री / चुनाव सयोजक पश्चिम उत्तर प्रदेश ने शिक्षक एमएलसी चुनाव की बैठक को गाजियाबाद भाजपा कार्यालय पर सम्बोधित करते हुए कहा सभी कार्यकर्त्ता कॉलेज मे सम्पर्क करें और सभी शिक्षकों की वोट बना कर वोट डलवाने की व्यवस्था करें और भाजपा को जिताए। इस अवसर पर एमएलसी शिक्षक श्रीचंद शर्मा ने टेक्निकल और फार्म की जानकारी दी। जिला अध्यक्ष चैनपाल सिंह और महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल ने महानगर की योजना बनाई और उसकी जानकारी दी। जिला सयोजक गण, विधानसभा सयोजक, मंडल सयोजक,आदि बंधु उपस्थित रहे।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025






























