
👁 0 views Views
पश्चिमी यूपी में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना की मांग को लेकर सीएम से मिले विधायक
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ सदर विधायक विजयपाल आढ़ती मंगलवार को लखनऊ पहुंचे जहां उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदरणीय योगी आदित्यनाथ से भेंट की। इस दौरान उन्होंने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना व जनपद हापुड़ के कोर्ट की बिल्डिंग निर्माण के लिए धनराशि आवंटित किए जाने की मांग की। इस दौरान उन्होंने हापुड़ विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मुद्दों को लेकर भी चर्चा की। मुख्यमंत्री ने जल्द ही सभी मांगो को पूर्ण करने का आश्वासन दिया।
हापुड़ में खुल गई है “SIP ABACUS ACADEMY”: 6396456731 || पक्का बाग, हापुड़



























