विधायक विजयपाल ने पांच साल में आय से अधिक चुकाया ऋण!










हापुड़, सीमन/पुलकित अग्रवाल (ehapurnews.com):जनपद हापुड़ की हापुड़ विधानसभा सीट से भाजपा के विधायक विजयपाल आढ़ती पुत्र हरीशचंद 10 मार्च को आने वाले चुनाव के परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। आपको बता दें कि विधायक विजयपाल आढ़ती हापुड़ की मीनाक्षी रोड पर स्थित शास्त्री नगर में रहते हैं जहां विधायक साहब के पांच प्लॉट हैं जिनकी कीमत नामांकन पत्र में लगभग तीस लाख रुपए दर्शाई गई है। हालांकि मौहल्ले के मकान नंबर- 301/1 पर विधायक का आधी संपत्ति पर ही मालिकाना हक है। वहीं विधायक साहब से जुड़ी कुछ और भी जानकारियां हैं जो इस प्रकार है:
हापुड़ के शास्त्रीनगर में ही विधायक विजयपाल के पास प्लॉट नंबर- 1, 2, 4, 5 तथा 7 है। इनमें से प्लॉट नंबर- 1 तथा 2 आवासीय है। वहीं मकान नंबर- 301/1 पर विधायक का आधी संपत्ति पर ही मालिकाना हक है। वहीं प्लॉट नंबर चार, पांच तथा सात गैर कृषि भूमि की श्रेणी में है। हालांकि यह संपत्ति साल 2014 तथा साल 2015 में खरीदी गई थे।
पांच साल में बढ़ी 21 लाख से ज्यादा की संपत्ति:
विधायक विजयपाल आढ़ती की साल 2017 में कुल संपत्ति 1,06,76,358 रुपए थी जो कि वर्ष 2022 तक बढ़कर Rs 1,27,99,449 रुपए हो चुकी है जिसमें फिलहाल (2022) चल संपत्ति की कीमत 30,39,449 रुपए तथा अचल संपत्ति की कीमत  97,60,000 रुपए है। यदि पांच पहले की कीमत को देखा जाए तो साल 2017 में चल संपत्ति 23,16,358 रुपए तथा अचल संपत्ति की कीमत 83,60,000 रुपए रुपए थी।
नोट: विधायक के पास उपरोक्त संपत्ति के अलावा कृषि भूमि श्रेणी में संपत्ति भी है जिसकी कीमत 57,60,000 रुपए है।
पांच साल में चुकाया 28 लाख से ज्यादा का ऋण:
विधायक विजयपाल आढ़ती के पास साल 2017 में 37,32,119 रुपए की देनदारी थी लेकिन पांच साल बाद ही साल 2022 में यह देनदारी घटकर 8,39,998 रुपए रह गई। पांच साल में 2,892,121 रुपए का ऋण विधायक ने चुका दिया है। औसतन प्रतिवर्ष विधायक ने 578,424.2 रुपए का ऋण चुकाया है जबकि तीन साल में विधायक की वार्षिक आय इससे कम रही है। एक वर्ष में आय 5,38,895 रुपए, अन्य वर्ष में 5,04,182 तथा एक साल आय 5,25,650 रही है। वहीं शेष दो वर्षों में 6,15,580 तथा 7,03,250 आय रही है।
आय से अधिक चुकाया ऋण:
विधायक विजयपाल आढ़ती ने पांच साल में 2,892,121 रुपए का ऋण चुकाया है जबकि विधायक के पांच वर्षों की कुल आय: 2,887,557 रुपए है। ऐसे में विधायक ने जितना कमाया उससे 4,564 रुपए ज्यादा का ऋण चुकाया है जिससे सभी अचंभित हैं। बता दें कि यह वही विधायक हैं जो पांच वर्षों में नौ साल बढ़े हो गए। साथ ही बताते चलें कि विधायक विजयपाल के आवास के पास नगर पालिका ने एक भूमि की बाउंड्री पर 12 लाख रुपए खर्च किए हैं।







Related Posts

हापुड़: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी गाड़ी, चार लोग घायल

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र में सड़क हादसे के दौरान एक गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। सड़क हादसे के…

Read more

साइबर ठगों के हलक से पुलिस ने 40 हजार रूपए निकाले

🔊 Listen to this साइबर ठगों के हलक से पुलिस ने 40 हजार रूपए निकालेहापुड सीमन (ehapurnews.com):हापुड जनपद में साइबर अपराध की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

हापुड़: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी गाड़ी, चार लोग घायल

हापुड़: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी गाड़ी, चार लोग घायल

साइबर ठगों के हलक से पुलिस ने 40 हजार रूपए निकाले

साइबर ठगों के हलक से पुलिस ने 40 हजार रूपए निकाले

निर्माणाधीन अस्पताल से चोरी करते आरोपी को लोगों ने पकड़ा

निर्माणाधीन अस्पताल से चोरी करते आरोपी को लोगों ने पकड़ा

नाबालिग से रेप ,गया जेल

नाबालिग से रेप ,गया जेल

हेलीकॉप्टर से दुल्हनिया को लेने आया दूल्हा

हेलीकॉप्टर से दुल्हनिया को लेने आया दूल्हा

एआई आत्म निर्भर भारत पर सेमिनार

एआई आत्म निर्भर भारत पर सेमिनार
error: Content is protected !!