हापुड़ (अशोक तोमर): हापुड़ विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के विधायक विजयपाल आढ़ती ने शनिवार को वृक्षारोपण किया। विधायक ने कहा कि मनुष्य को अपने जीवन में वृक्ष जरूर लगाना चाहिए और वृक्ष की सुरक्षा का दायित्व संभालना चाहिए। इस मौके पर नामित सभासद अजय भास्कर, पिछड़ा वर्ग मोर्चा हेमंत सैनी, भाजपा नेता देवेंद्र प्रजापति आदि लोग मौजूद थे।
























