
गढ़मुक्तेश्वर में विधायक खेल स्पर्धा शुरू
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक हरेंद्र तेवतिया ने शुक्रवार को गढ़मुक्तेश्वर के डीएम पब्लिक स्कूल में ‘उत्तर प्रदेश ग्रामीण खेल 2025-26’ के अंतर्गत आयोजित विधायक खेल स्पर्धा का शुभारंभ किया।
विधायक ने कहा कि खेलों के माध्यम से अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना का विकास होता है तथा युवाओं को जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। इसी उद्देश्य के साथ इस खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है।
विधायक हरेंद्र तेवतिया ने इस दौरान विभिन्न विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता बच्चों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर विद्यालय परिवार, छात्र आदि उपस्थित थे।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010































