धीरखेड़ा इंडस्ट्रियल एरिया को जनपद हापुड में शामिल करने की मांग विधायक ने उठाई
हापुड सीमन (ehapurnews.com): हापुड विधान सभा क्षेत्र से भाजपा विधायक विजयपाल आढ़ती ने प्रदेश के मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर हापुड की ज्वलंत समस्याओं के निस्तारण की मांग की।विधायक ने हापुड़ जिला न्यायालय परिसर का निर्माण हापुड़ जिला खेल स्टेडियम का निर्माण किसानों पर गलत दर्शाए गए बकाया बिजली बिल के समाप्ति की मांग के साथ-साथ,मेरठ रोड स्थित धीरखेड़ा इंडस्ट्रियल एरिया को हापुड़ जिले में शामिल किए जाने की मांग,हापुड़-श्यामपुर, मलकपुर, कन्या-कल्याणपुर मार्ग को चौड़ीकरण कराने,हापुड़ से सलाई होते हुए ग्राम भटैल तक चौड़ीकरण की मांग शामिल है।मुख्य मंत्री ने विधायक को आश्वासन दिया कि मांगो की पूरा करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएगे।
चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457



























