विधायक ने किया ग्राम सचिवालय का उद्घाटन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के धौलाना ब्लाक के गांव जटपुरा की ग्राम सचिवालय, पिंक जिम, सीसी रोड तथा स्वयं सहायता समूह द्वारा निर्मित नर्सरी का उद्घाटन विधायक धर्मेश तोमर व ब्लाक प्रमुख निशांत सिसौदिया ने संयुक्त रुप से किया।
भाजपा विधायक धर्मेश तोमर ने इस मौके पर ग्रामीणों को सम्बोधिक करते हुए कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार गांवों के विकास के लिए पूरी तरह तत्पर है। गांवों के यातायात मार्गों को सुगम बनाया जा रहा है और स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। ग्राम प्रधान जितेंद्र सिंह ने विधायक व अन्य अतिथियों का स्वागत किया।
GENUINE SUPPLEMENT लेने के लिए अभी कॉल करें : 96392 79522


























