👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के तहसील चौपला पर बुधवार को अधिवक्ताओं ने हड़ताल कर जमकर प्रदर्शन किया और अधिवक्ता एकता जिंदाबाद के नारे लगाए। इस दौरान तहसील चौराहे पर पहुंचे हापुड़ सदर विधायक विजयपाल आढ़ती को भी अधिवक्ताओं के प्रदर्शन का सामना करना पड़ा। प्रदर्शन में विधायक की गाड़ी भी फंस गई जिसके बाद विधायक ने गाड़ी छोड़ दी और पैदल जाकर मयूरी में बैठ गए।


























