हापुड़ विधायक विजयपाल आढ़ती का गनर अतुल लाइन हाजिर










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में सोमवार को हापुड़ विधायक विजयपाल आढ़ती के गनर की दबंगई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो वायरल होने के बाद हापुड़ के पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने मामले में संज्ञान लिया और जांच सीओ सिटी को सौंपकर रिपोर्ट 24 घंटे में देने के निर्देश दिए।

सीओ सिटी एस.एन. वैभव पांडेय ने मामले की जांच की और विधायक विजयपाल आढ़ती की सुरक्षा में तैनात आरक्षी अतुल कुमार का दोष परिलक्षित पाया। पुलिस विभाग का कहना है कि जो आरक्षी अतुल कुमार ने किया वह पुलिस की छवि को धूमिल करता है जिसके चलते आरक्षी को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर किया गया है। आरक्षी के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही स्थापित की गई है। क्षेत्राधिकारी गढ़मुक्तेश्वर यह कार्यवाही 07 दिवस के अंदर पूर्ण कर आख्या प्रस्तुत करेंगे। आपको बता दें कि बीजेपी उत्तर प्रदेश हाईकमान ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुए नोटिस लिया है।

आपको बता दें कि रविवार को बीजेपी विधायक विजयपाल आढ़ती के गनर व एक समर्थक ने किसी बात को लेकर गढ़ रोड पर स्थित एक पेट्रोल पंप कर्मीचारी को जमकर पीटा था। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। मामले में संज्ञान लेते हुए आरक्षी अतुल कुमार को लाइन हाजिर कर दिया गया है।

देखिए क्या था पूरा मामला:

Deewan और DPS की बुक पर 20% की छूट. 9528182700, 9457100571







Related Posts

गढ़: घर से लाखों के गहने व नकदी चोरी

🔊 Listen to this गढ़: घर से लाखों के गहने व नकदी चोरी हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र की पानी की टंकी वाली गली में…

Read more

हापुड़: तालिबानी सजा की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

🔊 Listen to this हापुड़: तालिबानी सजा की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की दस्तोई रोड पर स्थित आदर्श नगर कॉलोनी के पास कुछ लोग एक…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गढ़: घर से लाखों के गहने व नकदी चोरी

गढ़: घर से लाखों के गहने व नकदी चोरी

हापुड़: तालिबानी सजा की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

हापुड़: तालिबानी सजा की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

रुपयों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में मारपीट, एक की हालत गंभीर

रुपयों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में मारपीट, एक की हालत गंभीर

गढ़: पानी में कीड़े निकलने से क्षेत्रवासी नाराज

गढ़: पानी में कीड़े निकलने से क्षेत्रवासी नाराज

जाने 09 जनवरी का सब्जियों का भाव

जाने 09 जनवरी का सब्जियों का भाव

राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल

राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल
error: Content is protected !!