👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के सात मतदान केंद्रों पर एमएलसी का चुनाव शनिवार को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ. इस दौरान 863 मतदाताओं में से 837 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया. जनपद हापुड़ में मतदान 96.98% रहा.
बता दें कि विकास खंड कार्यालय हापुड़ में 96.01%, कार्यालय नगर पालिका परिषद हापुड़ में 100%, विकास खंड कार्यालय धौलाना में 100%, विकास खंड कार्यालय गढ़मुक्तेश्वर में 96.19%, विकास खंड कार्यालय सिंभावली में 94.54%, कार्यालय नगर पालिका परिषद पिलखुवा में 100%, कार्यालय नगर पंचायत बाबूगढ़ में 100% रहा. इस दौरान 482 पुरुष, 355 महिला मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया.
































