VIDEO: वनस्पति घी में चर्बी की मिलावट से हड़कंप










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के चर्बी कारोबारी के ठिकाने पर जीएसटी छापेमारी से करोड़ों रुपए की जीएसटी की चोरी का तो भेद खुला ही है, साथ ही एक और भेद खुला है, जो वास्तव में चौंकाने वाला है। चर्बी कारोबारी उत्तराखंड की ऐसी कंपनियों को चर्बी सप्लाई करता था, जो वनस्पति घी जैसे खाद्य पदार्थ बनाती है। यह मामला व्यापारी के बिलों से उजागर हो रहा है।
हापुड़ के चर्बी कारोबारी मोहम्मद अमजद हापुड़ की आवास विकास कॉलोनी में एक आलीशान बंगले में रहता है। व्यापारी ने आवास के पते पर ही मोहम्मद खालिद एंड संस नाम से एक फर्म जीएसटी विभाग में पंजीकृत कराई है। व्यापारी का सारा कारोबार घर से चलता है। व्यापारी ने जीएसटी विभाग गोदाम आदि पंजीकृत नहीं कराया है।
डिप्टी कमिश्नर रमेश कुमार बैस की अगुवाई में गुरुवार की दोपहर जीएसटी टीम चर्बी व्यापारी मोहम्मद अमजद के आवास पर पहुंची तो टीम यह देख कर दंग रह गई कि व्यापारी के ठिकाने पर न माल आता है और न जाता है और न ही कोई स्टॉक है। व्यापारी बोगस फर्मो से बिल लेकर फर्जी बिलिंग करता है जिसकी आड़ में टैक्स चोरी हो रही है। अब तक एक करोड़ आठ लाख की कर चोरी पकड़ी गई है। जीएसटी टीम द्वारा जब्त पेपर की जांच चल रही है और यह कर चोरी बढ़ सकती है।








Related Posts

प्लास्टिक के कट्टे बनाने की फैक्ट्री में लगी भयंकर आग

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना के यूपीएसआईडी में रविवार को प्लास्टिक के कट्टे बनाने की फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। मामले की…

Read more

हापुड़: वेज ग्रील रेस्टोरेंट में आग लगने से हड़कंप

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ की रेलवे रोड पर स्थित वेज ग्रील रेस्टोरेंट में रविवार की शाम अचानक आग लग गई। आग लगने से हाहाकार मच…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

प्लास्टिक के कट्टे बनाने की फैक्ट्री में लगी भयंकर आग

प्लास्टिक के कट्टे बनाने की फैक्ट्री में लगी भयंकर आग

हापुड़: वेज ग्रील रेस्टोरेंट में आग लगने से हड़कंप

हापुड़: वेज ग्रील रेस्टोरेंट में आग लगने से हड़कंप

पौराणिक तीर्थस्थल गढ़मुक्तेश्वर में जर्जर तारों से श्रृद्धालु खफा

पौराणिक तीर्थस्थल गढ़मुक्तेश्वर में जर्जर तारों से श्रृद्धालु खफा

मेगा बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर से 636 नागरिक हुए लाभान्वित

मेगा बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर से 636 नागरिक हुए लाभान्वित

घुड़चढ़ी में डांस कर रही महिलाओं के साथ अभद्रता

घुड़चढ़ी में डांस कर रही महिलाओं के साथ अभद्रता

डीआईओएस के आदेश के बाद भी नहीं खुला विद्यालय, अब लटकी कार्रवाई की तलवार

डीआईओएस के आदेश के बाद भी नहीं खुला विद्यालय, अब लटकी कार्रवाई की तलवार
error: Content is protected !!