👁 0 views Views
राशन की दुकान पर मिल रहा है मिक्स गेहूं व चावल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के राशन डीलरों द्वारा घटतौली व काला बाजारी की शिकायतें तो मिलती रहती है और प्रशासन सख्त कार्रवाई भी करता है, परन्तु ये राशन डीलर सुधरने का नाम नहीं लेते। अब एक राशन डीलर की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जो उपभोक्ताओं को गेहूं व चावल मिक्स कर के दे रहा है। यह वायरल वीडियो हापड़ के काली मस्जिद क्षेत्र के एक राशन डीलर की बताई जा रही है। राशन डीलर की इस हरकत से उपभोक्ताओं में रोष व्याप्त है और उपभोक्ता इस इंतजार में है कि प्राशसन कब और क्या कार्रवाई करता है।





























