हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के पैकेजिंग उद्यमी नितिन गोयल के आवास पर फैक्टरी पर मारे गए छापे के दौरान जब्त किए कागजातों (पेपर्स) को सीज किया गया है औऱ जांच जारी है। यदि उद्यमी निश्चित तिथि पर बयान दर्ज नहीं कराता है, उसके बाद समन जारी होगा।
उद्यमी पर बोगस फर्मो से खरीद-फरोख्त दिखाकर इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) के रुप में करोड़ों रुपए वसूल किए गए है। अभी तक एक करोड़ 42 लाख रुपए की कर चोरी पकड़ी गई है। फिलहाल उद्यमी ने 25 लाख रुपए जमा कर दिए है। तथा उद्यमी को 25 लाख रुपए अभी और जमा करने हैं, शेष वसूली के लिए वाणिज्य कर विभाग की कार्रवाई जारी है। उद्यमी के स्टाक में गड़बड़ी मिली है।
उद्यमी नितिन गोयल की मेरठ रोड पर गांव असौड़ा के पास देव पैकेजिंग इंडस्ट्रीज के नाम से फैक्टरी है और इस औद्योगिक संस्थान में पैकिंग मैटेरियल तैयार करके मीट, अचार सहित कई औद्योगिक यूनिटों को सप्लाई किया जाता है। उद्यमी हापुड़ की पाश कालोनी राधापुरी में रहता है।
बता दें कि डिप्टी कमीश्नर रमेश कुमार बैस की अगुवाई में गत दिनों एक बीस सदस्यीय टीम ने उद्यमी के आवास पर व्यापारिक स्थल पर छापा मार कार्रवाई करते हुए फर्म के पेपर्स कब्जे में लिए थे और एक करोड़ 42 लाख रुपए की जीएसटी की चोरी पकड़ी थी। जैसे-जैसे जांच चल रही है उससे ऐसा लगता है कि जीएसटी चोरी और अधिक हो सकती है। व्यापारी के हाजिर माल, कच्चा माल के स्टाक में भी गड़बड़ी मिली है।
Brainwaves Internation School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606

































