हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के मोहल्ला चैनापुरी निवासी एक 15 वर्षीय किशोर का शव शुक्रवार की देर रात थाना हाफिजपुर के गांव शाब्दीपुर के जंगलों से बरामद होने से इलाके में हड़कंप मचा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की शिनाख्त दिलदार पुत्र मौहम्मद अज्जू के रुप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 15 वर्षीय किशोर गुरुवार को लापता हो गया था जिसकी परिजनों ने काफी तलाश की लेकिन वह नहीं मिला। मामले की जानकारी पुलिस को मिली तो पुलिस ने लापता किशोर के दोस्तों को हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ की और उनकी निशानदेही पर शव को बरामद कर लिया। बता दें कि मामला चैनापुरी का है जहां 15 वर्षीय दिलदार पुत्र अज्जू गुरुवार की दोपहर अपने ईरिक्शा के साथ लापता हो गया। दिलदार को तलाशने की काफी कोशिश की गई लेकिन परिजनों को सफलता हाथ नहीं लगी। शाम को एक चौराहे पर उसका ई-रिक्शा खड़ा मिला लेकिन दिलदार का पता नहीं चल सका। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को मिली। पुलिस ने दिलदार के दोस्त को हिरासत में लिया जिसकी निशानदेही पर ई रिक्शा चालक का शव पुलिस ने बरामद कर लिया। पुलिस के अनुसार हत्या में संलिप्त एक आरोपी पुलिस पकड़ से फरार है। बताया जा रहा है कि दिलदार और ऊसके दो दोस्तों में विवाद हो गया था और दोनों ने दिलदार की एक प्लान बना कर हत्या कर दी।
बाजार से सस्ते दामों पर टाईल्स लेने के लिए कॉल करें: 9837824010



























