हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव छतनौरा निवासी दूध विक्रेता मोहित संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था जिसे हस्तिनापुर से पुलिस ने बरामद कर लिया है. दूध व्यापारी की फोन की लोकेशन के आधार पर पुलिस ने व्यापारी का पता लगाया.
आपको बता दें कि मोहित सिंभावली हरोड़ा रोड से संदिग्ध परिस्थितियों में कुछ दिन पूर्व लापता हो गया था. इसके बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया और पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की थी. पुलिस ने मोबाइल की लोकेशन ट्रेस की जिसके बाद हस्तिनापुर से लापता दूध व्यापारी मोहित को बरामद कर लिया.























