👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के सर्राफा बाजार से संदिग्ध परिस्थितियों में 12 मई को लापता हुआ स्वर्ण कारीगर सलीम मंडल पुत्र गफ्फार मंडल गुजरात के अहमदाबाद में मिल गया है. स्वजन सलीम को लेने के लिए गुजरात रवाना हो चुके हैं.
बता दें कि सलीम मंडल 12 मई को हापुड़ के सर्राफा बाजार से एक ई रिक्शा में बैठकर निकला था जिसका सीसीटीवी भी सामने आया था. संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुए सलीम की तलाश के लिए पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सलीम की तलाश शुरू की थी. सलीम अहमदाबाद रेलवे स्टेशन पर मिल गया है. परिजन उसे लेने के लिए निकल पड़े हैं.
JOB Alert: हापुड़ में पाएं प्रतिमाह आठ हजार रुपए और इंसेंटिव : 8077178076

































