हापुड़, सीमन/अशोक तोमर/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र की मध्य गंग नहर के किनारे एक 23 वर्षीय युवती की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर बाबूगढ़ तथा देहात थाने की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। चूंकि क्षेत्र देहात पुलिस का है ऐसे में देहात पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका की शिनाख्त 23 वर्षीय सोनिया पुत्री मोहर सिंह निवासी मुरादपुर थाना सिंभावली जनपद हापुड़ के रूप में हुई है जो 27 जुलाई 2024 से लापता चल रही थी। इस संबंध में सिंभावली थाने में भी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज है। युवती की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
एस. ए. इंटरनेशनल स्कूल में एडमिशन के लिए सम्पर्क करेः 9258003065

अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700



























