मिस भींगी भारद्वाज हैड गर्ल चुनी गई
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): हापुड के श्रीमती कमला अग्रवाल गर्ल्स इंटर कॉलेज में शुक्रवार को इन्वेस्टिचर सेरेमनी ऑफ स्टूडेंट काउंसिल का आयोजन किया गया,जिसका शुभारंभ सरस्वती मां के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित करके किया गया। सत्र 2023-24 के लिए स्कूल की शैक्षणिक, सांस्कृतिक, खेल आदि गतिविधियों को अनुशासित और सफलतापूर्वक संचालन के लिए छात्राओं को विभिन्न पद व उनके बैंड़स एवं बैज़स देकर दायित्व सौंपे गये। सेरेमनी में जूनियर एवं सीनियर कैटेगरी के सभी ग्रेड शामिल किए गए। इस मौके पर 60 काउंसिल मेंबर्स ने शपथ ली कि हम लगन और निष्ठा के साथ बिना भेदभाव के स्कूल कमेटी और समाज के लिए बेहतर करने की कोशिश करेंगे। विद्यालय के डायरेक्टर सुनील कांत आहलूवालिया ने कहा आप सभी एक लीडर हैं आपको अपनी इच्छाओं, प्रिफरेंस और प्रायोरिटी को व्यवस्थित करना आना चाहिए। खासकर स्वयं प्रेरणा और अनुशासन के साथ। प्रधानाचार्या पारुल शर्मा एवं विमला पाल ने कहा कि यदि आप कुछ गलत देखें या गलत करना पड़े तो आपको नहीं कहना भी आना चाहिए। आप वे होंगे जो नेतृत्व करेंगे। आपको पता होगा कि जिम्मेदारियों का निर्वहन कैसे किया जाता है। इस अवसर पर विद्यालय के मैनेजर एस्टेट नरेश कुमार अग्रवाल, मैनेजर एडमिन बृजमोहन गुप्ता व सभी शिक्षक शिक्षिकाओं का सहयोग रहा।
हेड गर्ल- मिस भींनी भारद्वाज
डेप्युटी हेड गर्ल- मिस गीतिका पाल
प्रेसिडेंट- मिस सृष्टि तोमर
वाइस प्रेसिडेंट – मिस मनीषा सिंह
हेड स्पोर्ट्स कैप्टन- मिस तनु गिरी
डेप्युटी स्पोर्ट्स कैप्टन- मिस तानिया चुनी गई।
ADMISSIONS OPEN FOR SESSION: 2023-24 ||SANSKAR EDUCATIONAL GROUP || 7251000130





























