
हापुड़ जनपद स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी में कु.अंशिका प्रथम
हापुड़,सीमन (ehapurnews.com):राज्य विज्ञान शिक्षा संस्थान, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज के तत्वावधान में शुक्रवार को जनपद स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी- 2025 का आयोजन दीवान इंटर कॉलेज, हापुड़ में हुआ। कार्यक्रम का संयोजन प्रधानाचार्य डॉ. मनोज कुमार, सह-संयोजन उप प्रधानाचार्य डॉ. ऋषिपाल सिंह और समन्वयक अजय कुमार ने किया।
संगोष्ठी में हापुड जिले के चारों ब्लॉक से चुन कर आए प्रतिभागियों ने मुख्य विषय: “क्वांटम एक युग का आरंभ – संभावनाएं व चुनौतियां” विषय पर प्रस्तुतियाँ दीं। निर्णायक मंडल में महेश कुमार वर्मा (नोडल अधिकारी), सुमन आर्य और मनोज कुमार ने प्रतिभागियों के ज्ञान, प्रस्तुति कौशल और शोध दृष्टिकोण का मूल्यांकन किया।प्रतियोगिता के
परिणामों में कु. अंशिका (एस.एस.वी. इंटर कॉलेज, हापुड़) ने प्रथम स्थान और कु. कुलसुम (जैन कन्या पाठशाला, हापुड़) ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
प्रधानाचार्य डॉ. मनोज कुमार ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करते हैं और उन्हें नवाचार की दिशा में प्रेरित करते हैं। यह मंच युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का सुनहरा अवसर देता है।
नोडल अधिकारी महेश कुमार वर्मा ने कहा कि विज्ञान केवल प्रयोगशालाओं तक सीमित नहीं, बल्कि हमारे जीवन की सोच और कार्यप्रणाली में भी निहित है।
कार्यक्रम का संचालन अजय कुमार ने किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में डॉ. संजीव कुमार और विवेक दीक्षित का योगदान रहा।
गाड़ी में लगवाएं धांसू व दमदार ऑडियो सिस्टम: 7417116804





























