हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के एक गांव में घर के बाहर खेल रहे पांच साल के बच्चे के साथ गांव के ही रहने वाले के युवक ने कुकर्म किया। बच्चा जब घर पहुंचा तो उसकी हालत बिगड़ गई जिसके बाद परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे जहां परिजनों को कुकर्म का पता चला जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
मामला शुक्रवार की शाम का है जब गांव निवासी एक व्यक्ति का बेटा घर के बाहर खेल रहा था। तभी एक युवक वहां पहुंचा और बालक को टाफी दिलाने के बहाने जर्जर मकान में ले गया और उसके साथ कुकर्म किया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
RAVI SNACKS लाएं हैं 100% EGGLESS CAKES: 9105807749


























