हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के एक गांव निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग के साथ गांव के दो युवकों ने कुकर्म किया और वीडियो बना लिया। दोनों युवक बुजुर्ग की वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल कर पैसों की मांग कर रहे हैं। अभी तक आरोपियों ने बुजुर्ग से 34 हजार रुपए ऐंठ लिए। बुजुर्ग ने थाने में तहरीर देकर पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की है।
बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी बुजुर्ग ने बताया कि जब वह खेतों से लौट रहा था तो गांव के रहने वाले दो युवकों ने उसे रोक लिया और नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश कर दिया। बेहोशी की हालत में दोनों युवकों ने बुजुर्ग के साथ कुकर्म कर वीडियो बना लिया। चार दिन बाद युवकों ने बुजुर्ग को वीडियो वायरल करने की धमकी दी और चार हजार रुपए की मांग की। बदनामी के डर से बुजुर्ग ने आरोपियों को चार हजार रुपए दे दिए। इसके दो महीने बाद आरोपियों ने फिर बुजुर्ग को ब्लैकमेल कर तीस हजार रुपए ऐंठ लिए। कुल मिलाकर 34,000 रुपए आरोपियों ने ले लिए जो लगातार पैसों की मांग कर रहे हैं। बुजुर्ग ने थाने में तहरीर लेकर कार्रवाई की मांग की है।
VIDEO: वीर जी मलाई चाप: अब नॉन वेज का स्वाद वेज में : 8266888248, 9634049246
























