हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ में माता-पिता अपने नाबालिक बच्चों के हाथों में वाहनों की चाबी सौंप रहे हैं। ऐसा करना वाह-वाही नहीं बल्कि अपने बच्चों को हादसे की ओर धक्का देना है। कुछ ऐसी ही तस्वीर नजर आई हापुड़ की दिल्ली रोड पर जहां रामलीला ग्राउंड के बाहर एक ऐसी स्कूटी दिखाई दी जो यह बयां करने के लिए काफी है कि कितने नियमों का यहां उल्लंघन किया गया। नाबालिक के हाथ में स्कूटी की चाबी, तय संख्या से अधिक सवारियां बैठाना, किसी ने हेलमेट नहीं लगाया, बिना नंबर के चलती स्कूटी हादसे को न्योता देना है। यातायात पुलिस लगातार जागरूक कर रही है लेकिन लापरवाह माता-पिता ने बेझिझक होकर अपने बच्चों को स्कूटी की चाबी सौंपी और नाबालिग भी इलेक्ट्रिक स्कूटी मुख्य मार्ग पर ले आया जहां से फर्राटा भर रहे वाहन अक्सर गुजरते हैं।

























