
हिंदू एकता में ही अल्पसंख्यक सुरक्षित हार्दिक भाई
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पोरबंदर गुजरात के संत प्रवर हार्दिक भाई जी ने बुधवार को हापुड़ में नागरिकों से आह्वान किया कि वे मानवता की ओर चले जहां दया, करुणा, त्याग, तप, समर्पण, प्रेम और बलिदान है। सनातनी सभ्यता से ही समाज का विकास होगा। उन्होंने केंद्र में मोदी और यूपी में योगी सरकार की प्रशंसा करते हुए कहा कि देश में सबका साथ, सबका विकास तथा उत्तर प्रदेश बदलता हुआ देखकर प्रसन्नता होती है। हिंदू समाज की एकता से ही अल्पसंख्यक सुरक्षित है।
कथा वाचक हार्दिक भाई जी विश्व हिंदू परिषद हापुड़ के जिला अध्यक्ष सुधीर कुमार अग्रवाल के आवास पर भक्तों को संबोधित करने के बाद ई हापुड़ न्यूज से वार्ता कर रहे थे। कथा वाचक के आगमन पर धर्म परायण स्वर्गीय लाला हुकम चंद अग्रवाल के परिवारजनों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
कथा वाचक हार्दिक भाई ने मोबाइल के बढ़ते हुए दुरुपयोग पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि सप्ताह में एक दिन मोबाइल व्रत रखें और मोबाइल के प्रयोग से बचें। विवाह व अन्य समारोह में भोजन बर्बादी पर कहा की थाली में जरूर के अनुसार ही खाद्य पदार्थ ले। संत प्रवर का स्वागत सुधीर चोटी, रोहित गर्ग, सुनील कुमार, दीपक कुमार, अरुण गर्ग आदि ने किया।
रिद्धिमा मेकओवर: एक ब्राइडल मेकअप के साथ दो लाइट मेकअप फ्री: 7417707350

































