नाबालिग का कराया धर्म परिवर्तन, किशोरी से दुष्कर्म कर किया अपहरण












हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली में एक महिला ने तहरीर दी और आरोप लगाया कि उसकी पुत्री का किन्ही लोगों ने अपहरण कर लिया है। पुत्री के साथ आरोपी पहले दुष्कर्म भी कर चुके हैं। इतना ही नहीं नाबालिग पुत्र का आरोपियों ने प्रभाव में लेकर धर्म परिवर्तन भी कराया है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने नामजद मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

महिला ने बताया कि उसकी शादी मुजफ्फरनगर के एक गांव में हुई थी। करीब तीन साल पहले उसके पति की मौत हो गई थी। पड़ोस के रहने वाले साबिर अली ने उसके 17 साल के बेटे को अपने प्रभाव में लेकर धर्म परिवर्तन करवा दिया। उसके बाद आरोपी घर आने जाने लगा और नाबालिग बेटी को परेशान करने लगा। महिला ने कई बार साबिर से मना किया तो वह नहीं माना और उसने बेटी के साथ कई बार दुष्कर्म किया। जान से मारने की आरोपी ने धमकी भी दी।

आरोपी के अत्याचार से तंग आकर पीड़िता गढ़मुक्तेश्वर में आकर रहने लगी। मामला तीन मार्च की रात लगभग 12:30 बजे का है जब आरोपी साबिर उसके दो साथी पीड़िता के घर में घुसे और बेटी का अपहरण कर ले गए। शुक्रवार को हिंदू संगठन के पदाधिकारी व सदस्य गढ़ थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जिसके बाद पुलिस ने आरोपी साबिर, भूरे व जाबिद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार और बेटी को बरामद करने का पुलिस दावा कर रही है।

अब घर बैठे कराएं डॉ. लाल पैथ लैब्स से जांच: 9458757038, 9045959419











  • Related Posts

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    🔊 Listen to this अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में…

    Read more

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    🔊 Listen to this दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के गांव शेखपुर खिचरा में सोमवार को एक रेस्टोरेंट के सामने…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

    हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

    होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

    होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

    होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

    होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा
    error: Content is protected !!