
हापुड़ के होटल सम्राट पैलेस में हुआ था नाबालिग बहनों के साथ रेप, होटल पर कार्रवाई कब?
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ की गढ़ रोड पर स्थित होटल सम्राट पैलेस में दो नाबालिगों के साथ अलग-अलग कमरों में दो आरोपियों ने रेप किया। हालांकि देहात पुलिस मामले में कार्रवाई करते हुए अजय पुत्र सुरेश चंद और आशु पुत्र नानक चंद निवासीगण हापुड़ देहात को गिरफ्तार कर जेल चुकी है लेकिन होटल सम्राट पैलेस पर अभी कोई कार्रवाई नहीं हुई है। होटल के संचालन पर भी कई सवाल खड़े हो रहे हैं। क्षेत्रवासियों ने सराए एक्ट पंजीकरण की जांच की मांग की है।
होटल सम्राट पैलेस गढ़ रोड पर स्थित एक गली में मौजूद है। आरोप है कि 20 सितंबर की सुबह 8:00 बजे से लेकर दोपहर 3:00 बजे तक 15-15 वर्ष की दो बहनों के साथ होटल के दो कमरों को किराए पर लेकर आशू और अजय ने दुष्कर्म किया। एक कमरे में एक किशोरी के साथ आशू तो दूसरे कमरे में अजय ने दूसरी बहन के साथ रेप किया। आखिर नाबालिकाओं को होटल में प्रवेश किसने दिया? होटल में प्रवेश के दौरान आधार कार्ड लिया जाता है जिसमें उम्र स्पष्ट हो जाती है। ऐसे में नाबालिगों के प्रवेश को लेकर कई सवाल खड़े होते हैं। सुबह 8:00 बजे से लेकर दोपहर 3:00 बजे के बीच बलात्कार हुआ। ऐसे में होटल ने चंद रुपयों की खातिर किशोरियों के जीवन के साथ खिलवाड़ किया है। होटल सम्राट पैलेस का मालिक यहां-वहां भटक रहा है जिस पर गिरफ्तारी की तलवार लटकी है। नियमों के विपरीत होटल का संचालन करने वाले के खिलाफ लोगों ने कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने भले ही मामले में कार्रवाई करते हुए रेप के आरोपी अजय और आशु को गिरफ्तार कर लिया है लेकिन होटल सम्राट पैलेस पर कब करवाई होगी? यह प्रश्न चिन्ह बना हुआ है।
हापुड़: रिश्तों में मिठास घोल रहा ‘मेरठ स्वीट्स’, मिठाई के साथ चटपटी चाट व छोले भटूरे का चखें स्वाद



























