
सरेराह नाबालिग से छेड़छाड़,आरोपी पकडा गया
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):थाना हापुड़ नगर पुलिस ने थाना क्षेत्रांतर्गत किशोरी के साथ घटित छेड़छाड़ की घटना के सम्बन्ध में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आरोपी के विरुद्ध त्वरित कार्यवाही करते हुए नामित बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में ले लिया है।
क्षेत्राधिकारी नगर वरूण मिश्रा ने बताया कि सोशल मीडिया पर एक किशोरी के साथ जबरन छेडछाड का वीडियो वायरल होने की घटना का पुलिस संज्ञान लिया और आरोपी को धर दबोचा।
बता दें कि वायरल वीडियो में एक किशोरी अपनी सहेलियों के साथ एक गली से जा रही है और घात लगाए खडा किशोर जबरन किशीरी को खीच लेता है।लडकी चीखती चिल्लाती नजर आ रही है।हरकतबाज ने ऐसी हरकत की है जेसे योगी की पुलिस का कोई डर न हो।
कारपेंटर के कमीशन से पाए छुटकारा, होम बॉस हार्डवेयर से खरीदें दरवाजे की कुंडी: 9568911464


























