
पंप हाउस के पैनल में लगी मामूली आग, जलापूर्ति प्रभावित
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ नगर पंचायत क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की जमीन पर बने पंप हाउस में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पंप के पैनल में अचानक धुआं उठते देख लोगों के होश उड़ गए। इसके बाद स्थानीय निवासी रतन ने पुलिस तथा दमकल विभाग को मामले से अवगत कराया। हालांकि कुछ देर में आग बुझ गई। उसके बाद सभी ने राहत की सांस ली। वहीं मामले की जानकारी मिलने पर सभासद व अधिकारी भी पहुंच गए। अधिकारियों का कहना कि जब तक पैनल दुरुस्त नहीं होता तब तक पानी का पंप नहीं चल पाएगा। वहीं क्षेत्रवासियों को जलापूर्ति के लिए परेशानी हो सकती है।
मामला रविवार का है जब स्वास्थ्य विभाग की जमीन पर बने पानी के पंप के लिए लगे पैनल में अचानक आग लग गई। आग लगने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि कुछ ही समय बाद आग बुझ गई। इसी बीच स्थानी निवासियों ने पुलिस, बाबूगढ़ नगर पंचायत, दमकल विभाग को मामले से अवगत कराया। भले ही आग बुझ गई लेकिन पैनल को दुरुस्त करने में थोड़ा समय लगेगा। ऐसे में क्षेत्र की जलापूर्ति प्रभावित रहेगी।
Raymond चाहिए तो The Raymond Shop पक्का बाग हापुड़ आईए: 9149331926, 9149343854





























