हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के कुचेसर रोड चौपला के पास स्कूल वैन और प्राइवेट बस आपस में छू गई। स्कूल वैन में छात्र और प्राइवेट बस में सवारियां सवार थी। राहत की बात यह रही कि किसी को चोट नहीं आई। हालांकि दोनों ही वाहनों के चालकों की आपस में कहासुनी हो गई। मामले की जानकारी मिलने पर 112 मौके पर पहुंची और मामला शांत कराया। इसके बाद दोनों ही वाहन आगे की ओर रवाना हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार को स्याना मार्ग पर एक स्कूली वैन और सवारियों से भरी एक प्राइवेट बस आपस में छू गई। इस दौरान दोनों वाहनों के चालकों में कहासुनी हो गई जिसने देखते ही देखते विवाद का रूप ले लिया। मामले की जानकारी मिलने पर 112 पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह दोनों को समझाया जिसके बाद मामला शांत हुआ। राहत की बात यह रही कि इस दौरान कोई चोटिल नहीं हुआ।
































