हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : उत्तर प्रदेश के ऊर्जा राज्य मंत्री डॉक्टर सोमेंद्र तोमर शनिवार को हापुड़ पहुंचे जहां उन्होंने दिल्ली रोड पर स्थित बिजलीघर का निरीक्षण किया और हाजिरी रजिस्टर में कमियां देखकर मंत्री भड़क गए और अधिकारियों को जमकर फटकारते हुए भविष्य में इस तरह की लापरवाही न करने की सलाह दी। राज्यमंत्री का गुस्सा यहीं तक नहीं रुका उन्होंने साफ-सफाई आदि को लेकर भी बिजली विभाग के कर्मचारियों व अधिकारियों को जमकर लताड़ा।
आपको बता दें कि ऊर्जा राज्यमंत्री डॉ सोमेंद्र तोमर ने बिजली घर का निरीक्षण किया जहां हाजिरी रजिस्टर अधूरा देख कर डॉ सोमेंद्र तोमर नाराज़ हो गए और उन्होंने मौके पर मौजूद अन्य अधिकारी और एक्सएन मनोज कुमार से जवाब तलब किया। इस दौरान अधिकारी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। राज्य मंत्री ने अधिकारियों को जमकर लताड़ा। निरीक्षण के दौरान डॉ सोमेंद्र तोमर को कई कमियां मिली। साफ सफाई ना होने पर भी ऊर्जा राज्यमंत्री ने नाराजगी जाहिर की और अधिकारियों को भविष्य में लापरवाही न बरतने की सलाह दी।



























