👁 0 views Views
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र में मंगलवार की रात को मिनी ट्रक ने बाइक और पेड़ में टक्कर मारदी। इस दौरान बाइक मिनी ट्रक के नीचे फंसकर घिसटती हुई चली गई जबकि बाइक सवार गंभीर रुप से घायल हो गया। मामले की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।
बता दें कि मामला वनखंडा के पास का है जहां एक मिनी ट्रक ने बाइक को टक्कर मारदी जिससे बाइक मिनी ट्रक के नीचे फंस गई। वहीं वाहन की भिड़ंत सड़क किनारे खड़े एक पेड़ से हो गई। हादसे में बाइक सवार गंभीर रुप से घायल हो गया। मामले की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया और मामले की जांच शुरु कर दी।




























