हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : थाना धौलाना के शेखपुर खिचरा के एक गोदाम से लाखों रुपए एल्यूमिनियम चोरी करने के एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया जबकि उसके तीन साथी फरार है।
पुलिस ने बताया कि गत दिवस शेखपुर खिचरा के एक गोदाम से लाखों रुपए का एल्यूमिनियम चोरी चला गया था। इस सिलसिले में गोदाम मालिक ने चार लोगों को नामजद किया था।
पुलिस ने चैकिंग के दौरान जनपद मुरादाबाद के गांव रहमतनगर के इकबाल को धर दबोचा। आरोपी के कब्जे से दो कुंतल तांबा, पीतल, एल्यूमिनियम का तार बरामद किया है जिसकी कीमत एक लाख 20 हजार रुपए है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288


























