हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ में ऊर्जा निगम की विजिलेंस विभाग की टीम ने गुरुवार की रात कई स्थानों पर छापेमारी की और लाखों की बिजली चोरी पकड़ी. ऐसे में दो मामलों में बिजली चोरी की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है. बुलंदशहर रोड पर स्थित आवास विकास कॉलोनी निवासी गुलजार के यहां 5.25 किलोवाट की बिजली चोरी पकड़ी गई. मोहल्ला कोटला मेवतियान में अली शेर के यहां ई रिक्शा चार्जिंग सेंटर और स्कूल संचालित हो रहा था जहां टीम ने 7.62 किलोवाट की बिजली चोरी पकड़ी.
वहीं बुलंदशहर रोड पर आवास विकास कॉलोनी में महबूब अली के यहां मीटर में रीडिंग स्टोर मिली, कोटला मेवतियान निवासी शहनाज बेगम के यहां भी मीटर में 2900 रीडिंग स्टोर मिली. आरोप है कि मीटर रीडर के जरिए यह सब चल रहा था.
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288

































