👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ की शुगर मिल पर करोड़ों रुपए किसानों का बकाया है। बकाया भुगतान के लिए किसान पिछले काफी समय से लगातार आंदोलन कर रहे हैं। विभाग ने शुगर मिलो से पत्राचार भी किया है लेकिन स्थिति यह है कि हापुड़ जनपद की शुगर मिल पर करोड़ों रुपए बकाया है। मिली जानकारी के अनुसार हापुड़ जनपद में शुगर मिल पर 695.25 करोड़ राशि कुल देय है जबकि 358.93 करोड रुपए अभी तक भुगतान किया जा चुका है। शुगर मिलों का दावा है कि जल्द ही बकाया राशि का भुगतान भी कर दिया जाएगा।
Brainwaves Internation School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606



























