हापुड़, सीमन/अशोक तोमर(ehapurnews): थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के ततारपुर बाईपास पर बुलंदशहर रोड फ्लाईओवर के पास एक खाली दूध का टैंकर अनियंत्रित होकर मंगलवार की देर रात पलट गया, और टैंकर चालक पप्पू मौके से फरार हो गया l सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है l पुलिस ने बताया कि जनपद मेरठ के थाना भावनपुर के गोपाल बिहार कॉलोनी निवासी विजयपाल पुत्र ओमप्रकाश का दूध का टैंकर बुलंदशहर दूध लेने के लिए जा रहा था कि उक्त स्थान पर रात अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया।इस हादसे में कोई जन हानि नहीं हुई है।
गंजापन व झड़ते बालों की समस्याओं के लिए सम्पर्क करें : 9837509509 पर
























