👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : दूध में मिलावट की खबरें आने के जनपद हापुड़ का खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग पूरी तरह अलर्ट हो गया। विभागीय टीम ने अभियान चला कर तीन स्थानों से दूध के नमूले लिए।
एक प्रैस नोट के अनुसार खाद्य सुरक्षा एवं प्रशासन टीम ने बुधवार को गांव शाकरपुर के पवन कुमार, गांव लठीरा के सूराज तथा पिलखुवा के पपन के यहां से दूध का एक-एक नमूना जांच के लिए लिया।
बता दें कि जनपद हापुड़ में मिलावटी व सिंथेटिक दूध की भारी बिक्री हो रही है और धंधेबाज दूध की बढ़ती हुई मांग का लाभ उठा रहे है और भारी मुनाफा कमा रहे है। एक दूध विक्रेता बीस रुपए लीटर महंगा दूध बेच रहा है।
चूर-चूर नान वाले दे रहे हैं 20% तक की छूट: 8979755041































