हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : ग्रामीण इलाकों में दूध लेकर आने वाले दूधियों के दूध की मंगलवार की सुबह खाद्य सुरक्षा विभाग के अफसरों ने सैम्पलिंग की जिससे दूध विक्रेताओं में हड़कंप मच गया।
थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार की सुबह खाद्य अधिकारियों ने एक बाइक सवार दूध को रोक लिया और दूध का सैम्पल लिया। जनपद के अन्य स्थानों से भी दूध की सैम्पलिंग की खबरें है। दूध के सैम्पल की रिपोर्ट आने के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी।
बता दें कि जनपद हापुड़ में सिंथेटिक दूध का कारोबार अमर बेल की तरह बढ़ रहा है जिससे लोगों का स्वास्थ्य खराब हो रहा है सिंथेटिक दूध के कारोबारियों के विरुद्ध शासनादेश पर अभियान चलाया जा रहा है।
मोबाइल खरीदने पर पाएं चांदी का सिक्का फ्री, 7503555520

चंडी मंदिर प्रबंध समिति के 15 सदस्यों वाली प्रबंध समिति के सदस्य के रूप में प्रणव वर्मा पुत्र स्व. राकेश कुमार वर्मा (वर्मा एग्रीकल्चर स्टोर वाले) चुनावी मैदान में






























