हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पौराणिक तीर्थ गढ़मुक्तेश्वर के पुष्पावती पूठ में गंगतट पर श्रध्दालुओं ने गंगा स्नान कर गरीबों को दान दिया और गंगा सभा की अगुवाई में श्रध्दालुओं ने विश्व शांति व कोरोना मुक्ति के लिए प्रभु से की प्रार्थना की।
पौष मास की पूर्णिमा पर सोमवार को ऐतिहासिक एवं प्राचीन घाट स्वर्गद्वारी पुष्पावती पूठ पर श्रध्दालुओं ने गंगा में स्नान कर विश्व शांति की मंगल कामनाएं की तथा योगी के नेतृत्व में पुनः एक बार फिर से विशाल बहुमत के साथ सरकार बनाने के लिए गंगा मां से प्रार्थना की तथा गंगा सभा की ओर से योगी के पुनः मुख्यमंत्री बनने के अवसर पर दूध की धार चढ़ाने का संकल्प लिया गया।
इस अवसर पर गंगा सभा के पदाधिकारी चरन सिंह ने गंगा सभा की ओर से ग्राम की महिलाओं को गर्म ऊनी मोजे भेंट किए। इस अवसर पर सूबेदार जगदीश सिंह चौहान, महेश केवट, कमल कुमार, देवेंद्र शर्मा ,पंडित अमर चंद शर्मा, फूल गिरी महाराज, मूलचंद आर्य ,विनोद कुमार लोधी, कांति केवट, सोनू लोधी आदि उपस्थिति थे।
Donald’s: HAPPY HOUR OFFER शुरु, 9588856949
























