परीक्षा पर चर्चा के दौरान मेधावी छात्र- छात्राएं सम्मानित
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): हापुड के मोदीनगर रोड स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में परीक्षा पर चर्चा के दौरान राज्यसभा सांसद लक्ष्मीकांत वाजपेई ने मेधावी छात्र -छात्राओं को सम्मानित किया।
उन्होंने कहा कि 2018 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बात पर गहन चिंतन किया की बोर्ड परीक्षा को देने वाले छात्र-छात्रा एक दबाव में रहते हैं कि किस प्रकार उनके नंबर अच्छे हैं और किस प्रकार के पढ़ाई करें इसमें बहुत बड़ी भूमिका परिजनों की और आसपास के लोगों की भी रहती है। प्रधानमंत्री मोदी ने 28 मंत्र परीक्षा के दिए हैं जोकि किताब ऑनलाइन माध्यम से हम उन्हें समझ सकते हैं। प्रधानमंत्री ने सदैव समाज की इस विषय को ध्यान में रखकर के बात की है जो कि कोई खास चिंता का विषय होता है जैसे कि माह के अंदर रविवार को प्रधानमंत्री मन की बात के जरिए समाज के विभिन्न मुद्दों पर बात करते हैं। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष उमेश राणा, जिला प्रभारी मानसिंह गोस्वामी, डॉक्टर नीलम सिंह,भूतपूर्व चेयरमैन मालती भारती, संजय त्यागी, जयप्रकाश, पुनीत गोयल, प्रवीण सिंघल, योगेंद्र पंडित विकास शर्मा, अनिरुद्ध कस्तला, सौदान सिंह, सतीश सिंघाल सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।
BRIDAL MAKEUP पर 10% छूट, FREE JEWELLERY: 8218124225































